पलामू, नवम्बर 22 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर में लगातार लग रहे जाम और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रविवार को ट्रैफिक पुलिस एवं जिला परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया। पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के दौरान सड़क पर निर्धारित व्हाइट लाइन के बाहर खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 22 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान काटा गया। यातायात प्रभारी रुद्रानंद सरस के नेतृत्व में अभियान छहमुहान से लाल कोठ होते हुए बाजार क्षेत्र और लालकोठा के आसपास चलाया गया। यातायात प्रभारी रुद्रानंद सरस ने बताया कि शहर में बढ़ती जाम की समस्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए यह अभियान च...