पलामू, अक्टूबर 5 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड के शहीद नीलांबर-पीतांबर फुटबॉल मैदान में रविवार शाम ब्रह्मा, विष्णु, महेश क्लब की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया। प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग की टीमों ने हिस्सा लिया। बालिका वर्ग के फाइनल में मोरवाई ने बीएसपी बानालात को 1-0 से हराकर खिताब जीता। बालक वर्ग में बाघी ने बूढ़ा को 1-0 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी मनोज प्रसाद ने किक मारकर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ उनके शारीरिक विकास में भी सहायक हैं। यह भी पढ़ें- Bokaro News: राधे इलेवन ने ट्राई ब्रेकर के सहारे जीता टूर्नामेंट का खिताब मौके पर जिला परिषद सदस्य छोटन सिंह, उलडंडा के पूर्व मुखिया...