पलामू, जुलाई 27 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित जेएमपी कंपलेक्स परिसर में रविवार के रात में अज्ञात अपराधियों ने सिक्योरिटी गार्ड को एक गोली सिर में मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान नावाबजार थाना क्षेत्र के रजहारा गांव निवासी 50 वर्षीय विनोद पांडेय के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए एमआरएमसीएच भेज दिया जहां सोमवार के दिन में एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस कार्रवाई शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि मृतक के भाई दिनेश पांडेय के आवेदन पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों की पहचान करते हुए छा...