Palamu News: बाइक सवार तीन मनचलों ने आदिवासी मां-बेटी से किया छेड़छाड़
पलामू, सितम्बर 3 -- Palamu News: छतरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के डाली में नेशनल हाईवे के समीप वन विभाग की नर्सरी के पास पूजा में जा रही आदिवासी मां-बेटी के साथ तीन युवकों ने कथित रूप से छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार किया है। आरोप है कि युवकों ने बेटी को खींचकर जंगल की ओर ले जाने का प्रयास भी किया। मां-बेटी के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
गांववालों की मदद ग्रामीणों को आता देख तीनों युवक भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा कर एक युवक इम्तियाज अंसारी को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए युवक ने खुद को नावाबाजार थाना क्षेत्र के सोहदाग गांव का निवासी बताया। उसने कहा कि वह रिश्तेदार के घर से सोहदाग लौट रहा था। बाइक पर सवार उसके साथियों ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया है।
पुलिस की कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.