पलामू, जुलाई 3 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के तिनकोनिया मोड़ के समीप 22 जून को हुई बाइक लूटकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई बाइक, मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त एक अन्य बाइक, खिलौना पिस्टल सहित अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाधी गांव निवासी अक्षय कुमार रजक, चंदन कुमार और अंकुर कुमार के रूप में की गई है। रामगढ़ के थाना प्रभारी ओम प्रकाश साह ने बताया कि बेनीडीह गांव निवासी सूरजदेव भुईयां ने 23 जून को रामगढ़ थाना में बाइक लूट की प्राथमिकी कराई थी। आवेदन के अनुसार 22 जून की शाम करीब आठ बजे वह सरहुआ से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान तिनकोनिया मोड़ के समीप बाइक सवार तीन युवक...