पलामू, अक्टूबर 29 -- Palamu News: हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कुलहिया गांव के समीप बुधवार की देर शाम में बाइक पलटने से पंकज चौहान की मौत हो गई। वह बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनुवा गांव के निवासी थे। उनके छोटे भाई राहुल चौहान ने बताया कि पंकज बाइक से हरिहरगंज बाजार आए थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉ. राजेश कुशवाहा ने मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को हुसैनाबाद के अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक ट्रक चालक थे। उनके परिवार में पत्नी और चार बच्चे शोक में डूब गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...