पलामू, सितम्बर 4 -- Palamu News: सतबरवा। पलामू जिले के सतबरवा अंचल क्षेत्र में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। सतबरवा स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। जन्माष्टमी के अवसर पर रात में रासलीला का मंचन किया गया। वाराणसी से बुलाए गए पुरोहितों ने श्रीकृष्ण जन्म के पावन अवसर पर विशेष मंत्रोच्चार कराया। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जन्म के साथ ही धार्मिक जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बाबा निर्दोष कुमार ने बताया कि पिछले 12 वर्षों से मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा धूमधाम से आयोजित की जा रही है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: ...हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की से गूंज उठा वातावरण सुप्रसिद्ध वैद्य स्व. सुरेंद्रनाथ मिश्रा की सोच और ...