Palamu News: बलरा गांव में बंद घर में हुई चोरी
पलामू, अगस्त 7 -- Palamu News: हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बलरा गांव के दिल रंजन सिंह के बंद घर से गुरुवार की रात में चोरों ने जेवरात, नगदी सहित करीब दो लाख पचास हजार रुपए की सामान की चोरी करके फरार हो गये। दिल रंजन सिंह अपने परिवार के साथ मेदिनीनगर रहते है। शुक्रवार की सुबह में गांव के लोगों ने चोरी की घटना की जानकारी दी। एसआई संतोष कुमार ने बताया कि कई दिनों से मकान बंद था, चोरी की घटना में सात हजार रुपए नगदी सहित जेवरात की चोरी हुई है। मेन गेट का दरवाजा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। मामले में प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.