पलामू, जुलाई 11 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बरसात शुरू होते ही पलामू जिले की नदियां, तालाब, चेक डैम और जलाशय में पानी भरना शुरू हो गया है लेकिन अधिकांश स्थानों पर न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसका नतीजा है कि हर साल डूबकर मौत की घटनाएं सामने आती हैं। जिले में प्रशिक्षित गोताखोरों और स्थानीय रेस्क्यू टीम नहीं होने से हादसों के समय बचाव कार्य भी प्रभावित होता है। कई मामलों में पानी में लापता लोगों की तलाश स्थानीय तैराक बिना सुरक्षा उपकरणों के अपनी जान जोखिम में डालकर करते हैं। पलामू के जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी जय राम सिंह यादव ने बताया कि विभाग में सभी जलाशयों और नदी घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाने के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध नहीं कराया गया है। फिर भी जिले के सभी पिकनिक स्पॉट, नदी घाट औ...