Palamu News: बनकर तैयार गौमुक्ति धाम में तकनीकी खामियां, हैंडओवर नहीं ले रहा पशुपालन विभाग
पलामू, सितम्बर 20 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के नावाबाजार प्रखंड में कंडा घाटी के पास सिंजो गांव में निर्मित गौ मुक्ति धाम का निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद अब तक संबंधित विभाग को हैंडओवर नहीं किया गया है। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. प्रभाकर सिन्हा ने भवन निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए हैंडओवर लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने निर्माण कार्य में मिली अनियमितताओं और तकनीकी कमियों की शिकायत उपायुक्त से करने की बात कही है। गौ मुक्ति धाम का उद्देश्य मृत गोवंश के अंतिम संस्कार के लिए व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराना है। मार्च 2026 में शिंजो पिपरहवा गांव के समीप इसके लिए शिलान्यास किया गया था। उस समय बताया गया था कि गोवंश की मौत के बाद, शव इधर-उधर फेंकने के बजाय इसी स्थान पर अंतिम संस्कार करने की व्यवस्था बनाई जा रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.