पलामू, अगस्त 21 -- Palamu News: विश्रामपुर। आयुष्मान आरोग्य मंदिर सतबहिनी में बुनियादी सुविधाओं की कमी मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। संबंधित लोगों के अनुसार वर्ष 2024 से अब तक केंद्र में कई जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। स्वास्थ्य केंद्र में बिजली की व्यवस्था नहीं है। इसके लिए ट्रांसफार्मर और बिजली मीटर लगाए जाने की जरूरत बताई गई है। बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए बैटरी-इन्वर्टर भी उपलब्ध नहीं है। शौचालय का गेट नहीं होने से मरीजों और कर्मियों को परेशानी होती है। छत से पानी का रिसाव हो रहा है और मुख्य गेट भी क्षतिग्रस्त है। मरीजों के बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियां और बेड उपलब्ध नहीं हैं। गर्मी से राहत के लिए पांच पंखों की भी जरूरत है। केंद्र में एएनएम और एमपीडब्ल्यू की कमी बनी हुई है।

हिंदी हिन...