पलामू, अगस्त 31 -- Palamu News: हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के डेमा घाट पर बटाने नदी में शनिवार को डूबे दूसरे युवक राजू चंद्रवंशी का शव सोमवार को तीसरे दिन एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। डेमा घाट से डाउन स्ट्रीम में करीब एक किलोमीटर दूर सियरभुक्का घाट के पास बटाने नदी के बीच में एक झाड़ी में शव फंसा हुआ था। एनडीआरएफ की टीम ने अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला। मृतक, बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के हेमजा गांव निवासी था। वह टेंपो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार को बिहार के बिहटा स्थित एनडीआरएफ की नौवीं बटालियन की टीम ने विशेष अभियान चलाकर राजू का शव बरामद किया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: गुमशुदा युवक का पीली नदी में मिला शव शव निकालने के दौरान मौके पर हरिहरगंज के सीओ मनीष सिन्हा, ...