पलामू, जुलाई 3 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के नए जिला शिक्षा पदाधिकारी सह क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक (अतिरिक्त प्रभार) संदीप कुमार ने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान डीइओ सह प्रभारी आरजेडीई सौरभ प्रकाश से प्रभार ग्रहण किया। संदीप कुमार पलामू के डीएसइ के पद पर कार्यरत थे। उनका स्थानांतरण पलामू डीइओ के अलावे अतिरिक्त प्रभार के रूप में आरजेडीइ के पद पर हुआ है। वहीं पलामू के निवर्तमान डीइओ का स्थानांतरण दुमकान टीचर ट्रेनिंग स्कूल में प्राचार्य के पद हुआ है। पदभार ग्रहण करने के बाद जिले के नए डीइओ सह आरजेडीइ संदीप कुमार ने कहा कि बच्चों के परीक्षा परिणाम में सुधार की दिशा में पहल करेंगें,ताकि 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में राज्य में पलामू का स्थान बेहतर आ सके। उन्होंने कहा कि हाई स्कूल और प्लस-2...