पलामू, सितम्बर 27 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र में बीट बंटवारे के बाद रविवार को सअनि समाल अहमद ने बखारी गांव पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। युवाओं से शराब से दूर रहने और समाजहित के कार्यों में भाग लेने की अपील की। अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने और पढ़ाई पर ध्यान देने का अनुरोध किया। उन्होंने ग्रामीणों से आपसी सहयोग से गांव में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की। मौके पर प्रेमप्रकाश ठाकुर, टाइगर चंद्रवंशी, संजय सिंह समेत ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...