Palamu News: बकाया मानदेय भुगतान के लिए सौंपा आवेदन
पलामू, अक्टूबर 14 -- Palamu News: मेदिनीनगर। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शैक्षणिक सत्र 2023-25 के दौरान इंटर्नशिप पूरी करने वाले पारामेडिकल छात्र-छात्राओं को अब तक मानदेय नहीं मिला है। परेशान छात्र-छात्राओं ने सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव को आवेदन देकर बकाया भुगतान की मांग की है। आवेदन के अनुसार, छात्रों ने सितंबर 2025 तक इंटर्नशिप पूरी कर ली थी। इसके बावजूद निर्धारित मानदेय का भुगतान नहीं हुआ। सिविल सर्जन ने बताया कि संबंधित राशि ट्रेजरी में भेज दी गई है और जल्द भुगतान होने की उम्मीद है। मौके पर ज्ञानेंद्र कुमार, दीपक कुमार और बबीता कुमारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: व्यावसायिक शिक्षक मानदेय के लिए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.