Palamu News: बंदुआ पंचायत में नशामुक्त बनाने के लिए ग्रामीणों ने लिया निर्णय
पलामू, अगस्त 16 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर प्रखंड के बंदुआ गांव स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में रविवार को बैठक कर पंचायत को नशामुक्त बनाने का निर्णय लिया गया गया। बैठक में उद्देश्य पर चर्चा करते हुए आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता बंदुआ पंचायत के मुखिया दीनानाथ मांझी ने की। इस बैठक में पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों और टोलों से पहुंचे सभी समुदायों के लोगों ने भाग लिया। आम लोगों ने ने गांजा, शराब, हेरोइन सहित अन्य मादक पदार्थों के सेवन और अवैध कारोबार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि युवा पीढ़ी नशीले पदार्थों की गिरफ्त में आकर अपना भविष्य बर्बाद कर रही है। इस पर चिंता जताते हुए लोगों ने पंचायत को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.