Palamu News: फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी की आधुनिक तकनीकों पर हुई चर्चा
पलामू, सितम्बर 19 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू फोटो ट्रस्ट के तत्वावधान में शुक्रवार को पांकी रोड एचएम होटल में फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी पर कार्यशाला गहन चर्चा की गई। निकॉन के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में पलामू सहित आसपास के क्षेत्रों से करीब 60 फोटोग्राफर एवं वीडियोग्राफरों ने भाग लिया। कार्यशाला में रांची से पहुंचे मेंटोर पल्लब पॉल और जय कुमार ने प्रतिभागियों को फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के क्षेत्र में हो रहे आधुनिक बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने आधुनिक कैमरा तकनीक, कैमरा संचालन, फोटो, वीडियो क्रिएशन तथा सिनेमैटिक वेडिंग वीडियोग्राफी की बारीकियों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। प्रशिक्षकों ने बेहतर तस्वीर और वीडियो तैयार करने के लिए तकनीकी पहलुओं के साथ रचनात्मकता के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने कैमरा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.