Palamu News: फेज़ 2 जलापूर्ति योजना अंतर्गत जलमीनार निर्माण के लिए एनओसी निर्गत के लिए उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
पलामू, जुलाई 2 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर नगर निगम अंतर्गत वार्ड 24, 25, 26, 27 एवं वार्ड 28 के वार्ड पार्षदों ने उपायुक्त पलामू को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख है कि फेज 2 जलापूर्ति योजना में उपरोक्त वार्ड ड्राई जोन में आते है मगर अबतक निर्माण कार्य पूर्ण रूप से शुरू नहीं हो सका है। स्थल चयन, आवश्यक अभिलेख होने के बावजूद भूमि खासमहाल होने के कारण अबतक एनओसी निर्गत नहीं किया गया है। इसके कारण कार्य लंबित है। जलापूर्ति योजना में हो रही देरी से आमलोगों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। आमलोगों के हितो को ध्यान में रखते हुए पार्षदों ने शीघ्र एनओसी निर्गत करने का अनुरोध किया है। मौके पर वार्ड 24 के पार्षद रौशन कुमार, वार्ड 25 की पार्षद मनीषा कुमारी, वार्ड 25 की पार्षद कमर यास्मीन उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.