पलामू, अक्टूबर 30 -- Palamu News: फूटबॉल टूर्नामेंट का विजेता बना भलुवाडी हरिहरगंज। पिपरा थाना से सटे मैदान में गुरुवार को स्व. कस्तुरी देवी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। इसमें पलामू के भांगा गांव और बिहार के औरंगाबाद जिले के भलुवाडी गांव की टीम आमने-सामने थीं। भलुवाडी की टीम ने भांगा को पांच गोल से हराकर खिताब जीत लिया। हल्की बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में खेलप्रेमियों ने मैच का आनंद लिया। मुख्य आयोजक प्रिंस प्रताप सिंह, सीओ जितेंद्र कुमार, एसआई नीरज कुमार और संदीप पासवान ने विजेता टीम को सात हजार तथा उपविजेता को पांच हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की। मौके पर कपिल देव राम सहित कई लोग उपस्थित थे।फोटो।‌ पिपरा थाना से सटे मैदान में गुरुवार को ट्राफी वितरण करते मुख्य आयोजक प्रिंस प्रताप सिंह एवं अन्य।

हिंदी हिन्दुस्तान की...