पलामू, अगस्त 29 -- Palamu News: मेदिनीनगर,प्रतिनिधि। रम्यभूमि त्रिबल सैन्य परिवार कल्याण फाउंडेशन के सदस्य शशिकांत ओझा के सौजन्य से शनिवार को जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरण का किया। फाउंडेशन के सदस्यों ने शहर के काली मंदिर, रेड़मा चौक; मंगला काली मंदिर, छह मुहान, एवं शनि मंदिर स्थानों पर जरूरमंदों को भोजन उपलब्ध कराया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सेवा कार्य को सफल बनाया। सदस्यों ने कहा कि सेवा, सहयोग और संवेदना ही समाज को मजबूत, समृद्ध एवं मानवीय बनाने का आधार है। फाउंडेशन की ओर से भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक उत्थान एवं जनसेवा से जुड़े ऐसे कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सुनील कुमार सिंह,विकास कुमार तिवारी,शौकत अंसयारी, रवींद्र ठाकुर, पंकज तिवारी,...