पलामू, सितम्बर 7 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के बभंडी गांव में सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे एक युवक ने अपने घर की छत की कंडी में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों की नजर पड़ने पर उसे तत्काल नीचे उतारा गया और इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) लाया गया। ऑन ड्यूटी मौजूद डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि फंदे से नीचे उताकर सीधे अस्पताल ही लाया गया है। अस्पताल में मौजूद परिजनों के अनुसार बभंडी निवासी जहरूदीन अंसारी के 30 वर्षीय पुत्र जियाउल हक कि मानसिक स्थिति बेहतर नहीं है। उसने रविवार की रात में दो-तीन प्रकार की दवाई भी खाया था। जियाउल हक के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है...