पलामू, अक्टूबर 2 -- Palamu News: पड़वा। पलामू जिले के पड़वा थाना कांड संख्या 95/2025 में फरार चल रहे दो प्राथमिक अभियुक्तों के घर पर शुक्रवार, को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाकर तामिला कराया। थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि रोहित सिंह उर्फ रोहित कुमार सिंह और छोटू सिंह उर्फ अभिषेक कुमार सिंह, दोनों पिता सकेंदर सिंह उर्फ सिकेश कुमार सिंह, ग्राम बटसारा निवासी हैं। उन्होंने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज है। फरार रहने के कारण दोनों के घर के मुख्य दरवाजे पर इश्तेहार चिपकाया गया। न्यायालय के आदेश के अनुसार दोनों अभियुक्तों को 6 नवंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे से पूर्व सशरीर न्यायालय में उपस्थित होना है। पुलिस ने निर्धारित अवधि में न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया है। ...