Palamu News: फरार आरोपियों के घर पर चिपकाया इश्तेहार
पलामू, जुलाई 11 -- Palamu News: पंडवा। पलामू जिले के पड़वा थाना कांड संख्या 95/2025 के चार फरार नामजद आरोपियों के घर पर शनिवार को अदालत से जारी इश्तेहार चिपकाया गया। पंडवा थाना की पुलिस ने ढोल-नगाड़े बजाकर इश्तेहार चिपकाया। पंडवा के थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस ने पाटन थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी रामनाथ सिंह, उनकी पत्नी लीलावती देवी, पुत्री चंदा कुमारी और पुत्र जगन सिंह के खिलाफ ढोल-नगाड़ा बजाकर इश्तेहार चिपकाया गया। इसके बाद भी अगर आरोपी कोर्ट में सरेंडर नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पड़वा थाना के एएसआई सुनील चौधरी और पाटन थाने के पुलिस बल अभियान में शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.