Palamu News: फणेश्वर बांध आहर की मरम्मत कराने की मांग
पलामू, सितम्बर 22 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रूचिर तिवारी ने ग्रामीणों के साथ रेड़मा स्थित फणेश्वर बांध आहर का मंगलवार को जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बांध एक वर्ष से अधिक समय से क्षतिग्रस्त है, जिससे रेड़मा, चियांकी, कुसुमटांड़ सहित दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। फणेश्वर बांध से होकर गुजरने वाली सड़क क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए मुख्य आवागमन मार्ग थी। इसी रास्ते से बच्चे स्कूल जाते थे तथा ग्रामीण और मवेशी भी आवागमन करते थे। सड़क टूटने के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गई है। भाकपा सचिव ने आरोप लगाया कि क्षेत्र मेदिनीनगर नगर निगम के अंतर्गत होने के बावजूद बांध की मरम्मत के लिए अब तक पहल नहीं हुई है। ग्रामीणों ने कई बार पलामू उपायुक्त को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अभी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.