Palamu News: प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान में उमड़ रहे श्रद्धालु
पलामू, जुलाई 5 -- Palamu News: हरिहरगंज। पलामू जिले के पिपरा प्रखंड अंतर्गत तेंदुई गांव के शिव मंदिर में विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उमड़ रही है। हर-हर महादेव के जयकारा से पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल है। आचार्य शेखर पांडेय के नेतृत्व में शनिवार को वेदी पूजन हुआ। यजमान समाजसेवी रविन्द्र सिंह और पूर्व मुखिया इंदू देवी ने बताया कि रविवार को मूर्ति स्थापना एवं सोमवार को भंडारा का आयोजन किया गया है। प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पूरे गांव में भक्ति का माहौल है एवं बड़ी संख्या में लोग पूजा अर्चना में शामिल हो रहे है। मौके पर बब्लू सिंह, निखिल सिंह, विकास सिंह, हरेंद्र सिंह, अमित सिंह, रंजय सिंह आदि सक्रिय रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.