Palamu News: प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर कलश यात्रा आज
पलामू, जुलाई 16 -- Palamu News: मेदिनीनगर। शहर के वार्ड संख्या दो स्थित अघोर आश्रम रोड, सुदना में देवी मां की पिंडी एवं मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। शांति विकास संघ और शिव महावीर मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अनुष्ठान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों ने बताया कि शुक्रवार सुबह बाजे-गाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। श्रद्धालु महिला-पुरुष कलश लेकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गिरिवर स्कूल के समीप कोयल नदी तट पहुंचेंगे। वहां वैदिक विधि से पूजा-अर्चना के बाद कलश में पवित्र जल भरकर मंदिर लाया जाएगा। शनिवार को पंडित ओम प्रकाश मिश्र एवं उनके सहयोगियों के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन और देवी मां की पिंडी तथा प्रतिमा का प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.