Palamu News: प्रशिक्षण लेकर लौटे नगर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष
पलामू, अगस्त 21 -- Palamu News: हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हरिहरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष शीला चौधरी और उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि ने रांची में इंजीनियरिंग स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। शुक्रवार को प्रशिक्षण लेकर लौटने के बाद उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि ने बताया कि कार्यक्रम में शहरी क्षेत्र के विकास, आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण, आधुनिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आम जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान शहरी विकास की गति तेज करने, शहर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाने तथा आधुनिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। उपाध्यक्ष ने बताया कि नगर निकायों में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और उपलब्ध संसाधनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.