Palamu News: प्रधानमंत्री को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी ने गरमाई लेस्लीगंज की राजनीति
पलामू, नवम्बर 3 -- Palamu News: मेदिनीनगर/नीलांबर-पीतांबरपुर, हिटी। प्रधानमंत्री की तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर पलामू के नीलांबर-पीतांबरपुर(लेस्लीगंज) में विवाद गहरा गया है। पांकी के विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने पलामू के पुलिस अधीक्षक को मामले की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही सख्त कार्रवाई नहीं होने पर गुरुवार को लेस्लीगंज बाजार को बंद कराने की चेतावनी दी गई है दूसरी तरफ आरोपी के परिजन की ओर से थाना में आवेदन देकर विधायक व अन्य पर घर में घुसकर मारपीट करने की शिकायत की गई है। लेस्लीगंज के थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर मंगलवार की शाम में पांकी के पूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.