पलामू, जुलाई 19 -- Palamu News: मेदिनीनगर। शहर के डॉ. जे. शरण जांच घर प्रत्येक रविवार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क शुगर एवं ब्लड प्रेशर जांच शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया है। आमजन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से यह पहल की है। शिविरों में जांच के साथ लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप से बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में आवश्यक जानकारी भी प्रदान की जा रही है। अभियान के अंतर्गत अब तक गांधी मैदान, पुलिस लाइन, आंबेडकर पार्क, गायत्री मंदिर क्षेत्र, पहाड़ी मोहल्ला सहित विभिन्न क्षेत्रों में सफलतापूर्वक शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। रविवार को सप्त मातर मंदिर में आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...