Palamu News: प्रतियोगिता में शामिल होंगे 36 प्रतिभागी
पलामू, अक्टूबर 22 -- Palamu News: मेदिनीनगर। झारखंड शिक्षा परियोजना पलामू के मेजबानी में शुक्रवार को प्रमंडल स्तरीय झारखंड स्कूल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता दिन के 10 बजे से मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल) के हॉल में आयोजित होगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पलामू, गढ़वा और लातेहार के जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी शामिल होंगें। उन्होंने कहा कि जूनियर एवं सीनियर वर्ग में गायन एवं नृत्य की प्रतियोगिता होगी। प्रमंडल स्तर पर जूनियर और सीनियर वर्ग में नृत्य व गायन में विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.