Palamu News: प्रतिमा का अनावरण आज
पलामू, नवम्बर 28 -- Palamu News: प्रतिमा का अनावरण आज पांकी, प्रतिनिधि। पांकी प्रखंड की ताल पंचायत के मतुली गांव में शनिवार को अमर शहीद नीलांबर-पीतांबर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर दो बजे आयोजित होगा। पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मौके पर मनिका के पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं, मंच-मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.