Palamu News: प्रतिदिन एमआरएमसीएच पहुंच रहे सर्पदंश के मरीज
पलामू, जुलाई 10 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में बारिश के साथ सर्पदंश के मामले बढ़ गए हैं। प्रतिदिन अलग-अलग क्षेत्रों से सांप काटने के मरीज इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) पहुंच रहे हैं। एमआरएमसीएच के अधीक्षक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि बारिश के मौसम में सर्पदंश के मामले अक्सर बढ़ जाते है। ऐसे सभी मरीजों को बिना देरी के उपचार देने का निर्देश डॉक्टरों को दिया गया है। अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप काटने पर झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल या एमआरएमसीएच पहुंचे। ऐसे मामले में ससमय इलाज बेहद आवश्यक है। पाटन थाना के किशुनपुर क्षेत्र के करर कला निवासी 16 वर्षीय शारदा कुमारी को शाम करीब छह बजे घर के बाहर सांप ने काट लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.