Palamu News: प्रखंडों में लगया गया जन समाधान शिविर
पलामू, जुलाई 11 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू जिला के सभी प्रखंडों में शनिवार को आमजनों की समस्याओं को स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जन समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय लोगों ने उनकी समस्याओं को प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को बताया। कई समस्याओं को ऑन स्पॉट निराकरण किया गया जबकि कई को त्वरित निष्पादन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने पिछले शनिवार को चैनपुर प्रखंड से जिले के सभी प्रखंडों में जन समाधान दिवस का शुभारंभ किया था। ताकि समस्याओं के समाधान के लिए समाहरणालय तक लंबी दूरी तय नहीं करना पड़े। उन्होंने शिविरों में प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित प्रखंड एवं अंचल स्तर के अधिकारियों को निर्देशित किया है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.