Palamu News: पोस्टमार्टम में ढाई घंटे की देरी, दो डॉक्टरों का वेतन रोकने का आदेश
पलामू, अक्टूबर 24 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में शनिवार सुबह पोस्टमार्टम में देरी को लेकर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। निर्धारित समय सुबह नौ बजे पोस्टमार्टम करने के लिए डॉक्टरों के नहीं पहुंचने से परिजन आक्रोशित हो गए। करीब ढाई घंटे तक चले हंगामे के बाद सुबह 11:30 बजे पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद दोपहर करीब 12:15 बजे शव परिजनों को सौंपा गया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंचने वाले दोनों डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही अगले आदेश तक उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के जमुने निवासी नवल किशोर साव के 26 वर्षीय पुत्र रतन कुमार साव की शुक्रवार रात करीब आठ बजे एमआरएमसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.