Palamu News: पोलपोल के शिवबेल में प्रवचन कार्यक्रम का किया गया उदघाटन
पलामू, अक्टूबर 12 -- Palamu News: सतबरवा, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर सदर प्रखंड के सरजा-पोलपोल स्थित शिवबेल घोरही में दुर्गापूजा के तहत रविवार की शाम में 14वें कथा प्रवचन का शुभारंभ हुआ। नवयुवक विकास समिति के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन सेवानिवृत्त शिक्षक, उनकी धर्मपत्नी सरोज देवी एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वृंदावन से आईं बाल विदुषी विद्या मानसी ने कथा सुनाते हुए कही कि जीवन में प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपनाने की जरूरत है। भगवत कथा के श्रवण से मनुष्य को समस्याओं से उबरने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने रामचरितमानस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि चक्रवर्ती तिवारी ने कहा कि कलियुग में प्रभु श्रीराम की कथा अमृत के समान है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: जूही में श्रीराम कथा के दूसरे दिन उमड़े श्रद्धालु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.