Palamu News: पैसेंजर ट्रेन में चोरी करने के मामले चार महिलाओं को भेजा गया जेल
पलामू, अक्टूबर 15 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के ऊंटारी रोड रेलवे स्टेशन पर डाउन पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के दौरान मंगलसूत्र सहित अन्य सामान चोरी के मामले में पकड़ी गईं आठ महिलाओं में चार को प्रारंभिक तौर संलिप्त पाते हुए जीआरपी के डालटनगंज थाना ने आवश्यक कार्रवाई के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया। प्रभारी जीआरपी थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि बुधवार को ऊंटारी रोड स्टेशन पर डाउन पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला यात्री के गले से मंगलसूत्र चोरी हो गया था। इस मामले में डेहरी-सासाराम की रहने वाली लक्ष्मी देवी को कथित तौर पर रंगे हाथ पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर कीर्ति देवी, अन्नपूर्णा देवी और पूजा देवी को भी पकड़ा गया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद चारों को जेल भेज दिया गया।
चोरी के आरोप में चार महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.