पलामू, अक्टूबर 24 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। प्रशासनिक दायित्वों के साथ मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शुक्रवार को समाहरणालय में जोरकट निवासी बुजुर्ग पारसनाथ प्रजापति की परेशानी देखकर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई। उन्होंने वृद्ध को बैसाखी दिलाने के साथ उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था भी कराई।पारसनाथ प्रजापति शुक्रवार को वृद्धावस्था पेंशन से जुड़ी परेशानी संबंधित जानकारी लेने समाहरणालय स्थित सामाजिक सुरक्षा कार्यालय पहुंचे थे। वह वेटिंग एरिया में डंडे के साथ कुर्सी पर बैठे थे। इसी दौरान समाहरणालय पहुंचे उपायुक्त की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने स्वयं वृद्ध के पास जाकर उनका हालचाल और स्वास्थ्य की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Purnia News: सहायक उपकरणों के लिए पात्र दिव्यांगजनों को चिह्नि...