Palamu News: पूर्व सचिव ने किया ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण
पलामू, अक्टूबर 5 -- Palamu News: मेदिनीनगर। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव लक्ष्मी नारायण तिवारी चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत चैनपुर प्रखंड के खुटार, ताली, तलैया, बभन्डी, पूरबडीहा, लिधकी, पतरिया और बोकेया गांव का भ्रमण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी ली गई। खुटार बरगाछ से पथरा हाईस्कूल तक करीब 300 फीट पहुंच पथ की स्थिति जर्जर मिली। सत्यनारायण ठाकुर के घर से पुल तक नाली टूटने और जाम होने से दुर्गंध फैल रही है। तलैया और बभंडी में ट्रांसफॉर्मर खराब होने की समस्या सामने आई। दशहरा पर्व को देखते हुए ट्रांसफॉर्मर जल्द बदलने के लिए कार्यपालक अभियंता से दूरभाष पर संपर्क कर आग्रह किया गया। पतरिया में करमा त्योहार के विसर्जन के दौरान पानी में डूबने से मृत पांच युवकों के परिजनों राजमणि सिंह, रूणी सिंह, पुनारी ठाकुर, मुकेश सिंह औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.