पलामू, अगस्त 2 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृष्णानंद त्रिपाठी ने रविवार को पाटन प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की, पंचायत परामर्श यात्रा, के माध्यम से पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले के प्रत्येक पंचायत तक पहुंचकर आम जनता की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा।

यात्रा की शुरुआत उन्होंने रविवार की सुबह करीब आठ बजे से यात्रा शुरू की गई है। इस दौरान मेराल, बरवाडीह, सिरम, शाहदेवा, राजहरा, सगुना, सेमरी, पंचकेड़िया और नावाखास पंचायत सचिवालयों में ग्रामीणों के साथ बैठक कर संबंधित समस्याओं पर विमर्श किया। लोगों ने अंचल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय और थाना स्तर पर आम जनता को होने वाली परेशानियों से उन्हें अवगत करा...