Palamu News: पूर्व मंत्री की पत्नी के निधन पर शोक जताने विश्रामपुर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
पलामू, अक्टूबर 21 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ बुधवार को विश्रामपुर पहुंचे। यहां उन्होंने आरसीआईटी स्थित विश्राम गृह में पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी से मुलाकात कर उनकी पत्नी तेतरी देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढ़स बंधाया और श्राद्धकर्म में शामिल होने का आश्वासन भी दिया। मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ ईश्वरसागर चंद्रवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विपुल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष डॉ. बीपी शुक्ला, मंडल अध्यक्ष विकास चौबे, भोला चंद्रवंशी, इदरीस हवारी, अरुण सिंह, रवींद्रनाथ उपाध्याय, रामचंद्र यादव, सुनील पासवान, बबन राम, राधाकृष्ण साव, प्रमोद दीक्षित और ज्वाला गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.