Palamu News: पूर्व प्राचार्य अरुण कुमारदुबे का निधन
पलामू, जुलाई 12 -- Palamu News: विश्रामपुर। रेहला स्थित संत तुलसीदास इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार धर दुबे का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही शिक्षा जगत, विद्यार्थियों, पूर्व छात्रों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। अरुण कुमार धर दुबे ने संत तुलसीदास इंटर कॉलेज में व्याख्याता के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। अपनी कार्यकुशलता, शैक्षणिक प्रतिबद्धता और प्रशासनिक क्षमता के बल पर वे प्राचार्य पद तक पहुंचे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को हमेशा प्राथमिकता दी। उनके निधन पर शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अरुण कुमार धर दुबे मूल रूप से गढ़वा जिले के लोटो गांव के निवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.