Palamu News: पूर्व जिला परिषद् के निधन पर रोक
पलामू, अक्टूबर 26 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने पाटन पूर्वी मध्य के पूर्व जिला परिषद् नंदकुमार पासवान के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने किया। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि नंदकुमार पासवान की अचानक शनिवार के रात में तबियत बिगड़ गई। बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची रेफर किया गया था। रांची जाने के क्रम में चंदवा में ही उनका निधन हो गया। वे संघर्षशील और मिलनसार स्वभाव के थे। उनके निधन से समाज को क्षति हुई है। इस अवसर पर शिव नारायण साव, वीरेंद्र पासवान, संजय मिस्त्री, अनुज पासवान, संतोष विश्वकर्मा, संतन रजक, रूपचंद राम समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Palamu News: पाटन के पूर्व जिला पार्षद का इलाज के लिए रांची ले जाने के क्रम में निधन, शोक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.