पलामू, नवम्बर 7 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालयतथा क्षेत्रीय निदेशालय एनएसएस पटना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गणतंत्र दिवस पूर्व परेड शिविर के लिए एनपीयू एनएसएस के दो स्वयं सेवकों का चयन हुआ है। एनएसएस सेल की समन्वयक डॉ संगीता कुजूर ने बताया कि इस शिविर के लिए बनवारी साहू कॉलेज के आयुष चौधरी तथा एके सिंह कॉलेज जपला से अंजली राज का चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि यह शिविर 21 से 30 नवंबर तक आगरा स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय लखनऊ द्वारा आयोजित किया जाएगा। दोनों प्रतिभागी 19 नवंबर शिविर में हिस्सा लेने के लिए रवाना होंगें। यह भी पढ़ें- Palamu News: राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में एनपीयू के आठ स्वयंसेवक लेंगें भाग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...