Palamu News: पूजा के दौरान सौहार्द बनाए रखें
पलामू, अक्टूबर 11 -- Palamu News: विश्रामपुर। दुर्गापूजा समेत अन्य पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए नावा बाजार थाना परिसर में रविवार को थाना प्रभारी संजय कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें एसडीपीओ चिरंजीव कुमार, इंस्पेक्टर रामाशीष पासवान, पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य और दोनों समुदायों के गणमान्य लोग शामिल हुए। एसडीपीओ ने आपसी प्रेम, भाईचारे और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अफवाह या आपत्तिजनक सामग्री साझा न करें और संदिग्ध सूचना तत्काल पुलिस को दें। उपस्थित लोगों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग देने का भरोसा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.