पलामू, जुलाई 29 -- Palamu News: सतबरवा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय कस्बा सतबरवा में हाईस्कूल के सामने बड़का पत्थर घाट पर मलय नदी पर पुल नहीं होने से छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों, मरीजों और मवेशियों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ रही है। बरसात के दिनों में जलस्तर बढ़ने से लोगों की परेशानी, और अधिक बढ़ जाती है। परेशान लोगों ने शीघ्र स्थायी पुल निर्माण की मांग की है। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विजय कुमार ने कहा कि उनकी हाल ही में यहां पदस्थापना हुई है। फिलहाल विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य में व्यस्त हैं। मामले की जानकारी प्राप्त की जा रही है। जरूरत को देखते हुए प्रस्ताव भेजा जाएगा। ग्रामीण मनोज कुमार भुईयां ने बताया कि मलय नदी पर पुल बनने से मलय डैम की दूरी कम हो जाएगी। नदी के उस पार नया मार्ग बन चुका है। बड़का पत्थर घाट पर...