Palamu News: पुलिस से बदसलूकी मामले में तीन गिरफ्तार
पलामू, सितम्बर 8 -- Palamu News: नीलांबर-पीतांबरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना की पुलिस ने साहद देवी मंडप के समीप अड्डाबाजी करने से रोकने पहुंची पुलिस के साथ कथित रूप से बदसलूकी करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में विशाल कुमार, रितेश कुमार और श्रीकांत कुमार शामिल हैं। लेस्लीगंज के थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय के अनुसार, साहद देवी मंडप के पास कुछ लोगों के अड्डाबाजी करने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सार्वजनिक स्थान पर अड्डाबाजी कर रहे लोगों को वहां से हटने तथा दोबारा ऐसी गतिविधि नहीं करने की हिदायत दी। इसी दौरान लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार के अंगरक्षक के साथ कथित रूप से बदसलूकी की गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.