पलामू, अक्टूबर 2 -- Palamu News: पाटन। एसपी के निर्देश पर पाटन सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर सुरेश मंडल के नेतृत्व में शुक्रवार शाम पाटन-सदर सीमांकन के खनवा स्टेट हाईवे पर विशेष एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया। किशुनपुर पिकेट प्रभारी चंद्रशेखर यादव और पुलिस बल ने दोपहिया व चारपहिया वाहनों की तलाशी ली तथा हेलमेट, सीट बेल्ट और वाहन के कागजात की जांच की। इंस्पेक्टर सुरेश मंडल ने बताया कि जांच के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और आवश्यक कागजात रखने की सख्त चेतावनी दी गई। लोगों को हेलमेट के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए भविष्य में बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाने का संकल्प दिलाया गया। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: पंकरी बरवाडीह में चला वाहन चेकिंग अभियान उन्होंने बताया कि अपराध नियंत्रण, सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर समय-समय प...