Palamu News: पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल
पलामू, अक्टूबर 25 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू जिले के रामगढ़ थाना की पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश शाह ने बताया कि रामगढ़ थाना कांड संख्या 29/2026 में नाबालिग के अपहरण के आरोपी बनालात गांव निवासी 21 वर्षीय सुधीर कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर को थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग का अपहरण किया गया था। इसके बाद परिजनों ने थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को सकुशल बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रामगढ़ थाना कांड संख्या 57/2020, दिनांक 31 अगस्त 2020 के आर्म्स एक्ट मामले में नावाडीह गांव निवासी 39 वर्षीय मुकुंद सिंह को गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.