पलामू, अक्टूबर 24 -- Palamu News: हुसैनाबाद। पलामू जिले के हुसैनाबाद अंचल के चक बिशुन निवासी सह मिश्रा पूजा निकेतन के संचालक एवं मां तारा शक्ति दुर्गा मंदिर के पुजारी रजनीश मिश्रा उर्फ बिट्टू के पिता बसंत मिश्रा के आकस्मिक निधन से हुसैनाबाद क्षेत्र में शोक की लहर है। वे मिलनसार, धार्मिक प्रवृत्ति के और समाजसेवी व्यक्ति थे। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक और व्यवसायिक जगत में शोक व्याप्त है। बसंत मिश्रा बीमार चल रहे थे, शुक्रवार को उन्हे इलाज के लिए मेदिनीनगर के निजी क्लिनिक में भर्ती किया गया जहां शनिवार की सुबह करीब छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह, मिथलेश कुमार सिंह, धनंजय तिवारी, जयप्रकाश उपाध्याय, अजीत सिंह, चंदन कुमार सिंह, योगेंद्र कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। शोक व्...