Palamu News: पीरी मोड़ पर चलाया गया रोड सेफ्टी व एंटी क्राइम चेकिंग अभियान
पलामू, सितम्बर 29 -- Palamu News: नीलांबर-पीतांबरपुर। पुलिस अधीक्षक कपिल देव चौधरी के निर्देश पर सोमवार की शाम लेस्लीगंज के पीरी मोड़ के पास रोड सेफ्टी एवं एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। शाम सात बजे से रात 10 बजे तक चले अभियान का नेतृत्व एसडीपीओ प्रशांत कुमार-2 ने किया। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर कागजात समेत अन्य जरूरी बिंदुओं की जांच की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की पहचान के लिए ब्रेथ एनालाइजर से भी जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग करने और तेज गति व लापरवाही से वाहन नहीं चलाने की जानकारी दी। जांच के बाद वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। एसडीपीओ प्रशांत कुमार-2 ने कहा कि सड़क सुरक्षा पुलिस के साथ प्रत्येक वाहन चालक और नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। शराब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.